सामग्री :
गलगल : १ किलो
नमक : १०० ग्राम
मेथी : १० ग्राम
लाल मिर्च : २० ग्राम (स्वादानुसार )
हल्दी : १५ ग्राम
हींग : चुटकी भर
सरसों का तेल : २०० ग्राम
चीनी : २०० ग्राम
विधि :
गलगल को अच्छी तरह से धोकर पोंछिये | उसके बाद एक बड़े से बर्तन में नमक डाल कर गलगल के छोटे छोटे तुकडे काट कर डालें|
तेल तथा सभी मसालों का मिश्रण बना कर उसमे मिला लें | अंत में जिस जार में अच्चार डालना है उसमे थोड़ी सी हींग का धूंआ लगायें और जल्दी से आचार जार में डाल दें |
एक सप्ताह के लिए जार को धुप में रंखें | लगभग १५ दिनों के बाद आचार खाने को तैयार है |
Savita Kaushal