क्या है मलमास या अधिक मास ऋग्वेद के अनुसार अधिकमास एक खगोलीय गणना है I इसके अनुसार सूर्य लगभग 30.44 दिन में एक राशी पूरी करता है उसे सूर्य का एक सौरमास कहते हैं 12 सौर मास में लगभग 365.25 होते हैं जिसे एक सौर वर्ष कहा जाता है प्रत्येक मास का आरम्भ सक्रांति से होता है I प्रत्येक चन्द्र मास 29.53 दिन का होता है जो अमावस्या के अगले दिन से लेकर पूर्णिमा तक होता है ,इसलिए चन्द्र वर्ष में लगभ 354.36 दिन होते हैं I इस तरह सौर वर्ष तथा चन्द्र वर्ष में लगभ 10.87 दिन का अंतर आ जाता है और तीन वर्ष में यह अंतर एक मास का हो जाता है इस अंतर को दूर करने के लिए एक अधिक मास का नियम है और प्रत्येक तीसरे वर्ष एक चन्द्र मास की वृद्धि की जाती है यह अधिक मास लगभग 32 मास 16 दिन और 4घटी के बाद आता है सौर वर्ष के 12 मास चेत्र ,वैशाख आदि हर मास की एक राशी होती है अर्थात हर संक्रांति को सूर्य एक राशी से दूसरी राशी में प्रवेश करता है I जिस चन्द्र मास में सूर्य एक राशी से दूसरी में प्रवेश नहीं करता वह अधिकमास होता है इस वर् 16 अगस्त को सूर्य सिंह राशी में प्रवेश करेंगे त 16 सितम्बर अमावस्या को कन्या राशी में चले जाएँगे सूर्य के एक ही संक्रांति कल में दो अमावस्या आने से 18 अगस्त ,प्रतिपदा से 16 सितम्बर अमावस्या तक भाद्रपद अधिक मास होगा I भगवान श्री कृष्ण ने इस मास का नाम पुरुषोतम मास दिया है
अगस्त क्रांति की पुकार बढ़ बढ़ तू, चल चल तू देश की ये पुकार है, निर्लज नहीं तू निर्बल नहीं तू, वीरों की संतान है! सिहं सी दहाड़ तुझमे हिम सा तू पहाड़ है, बढ़ बढ़ तू चल चल तू मुशकिल में हिंदुस्तान है, कह रहा है वतन तुझसे उठ अब खतरे में मेरी आन है, कह दे तू दिल तो क्या जान भी ऐ वतन तुझपे अब कुर्बान है, बढ़ बढ़ तू चल चल तू देश की ये पुकार है, पस्त है लोकतंत्र देख कर भी तू क्यों मस्त है, लुट रहा है देश अब तो फिर भी क्यों खड़ा तू लाचार है बढ़ बढ़ तू चल चल तू लुट रही देश की शान है, जाग कर देख तू माँ भारती का दामन दागदार है, दुश्मन का नहीं अपनों का ही ये प्रहार है, कर वार तू दुश्मन पर याद रख काला धन ही हमारा हथियार है, बढ़ बढ़ तू चल चल तू अगस्त क्रांति की ये पुकार है! देश की खातिर शीश कटाए, गोदें भी उजड़ी थी, तोड़ गुलामी की बेड़ियाँ भारत ने ली नई अंगड़ाई थी, पर भूल गये की आगे और भी लड़ाई थी, खोले जो न अब खून तेरा बेकार तेरी ये जवानी है! उठ जाग अब लिखनी तुझे अपने खून से नयी कहानी है, चीख रही माँ भारती की अब आवरु हमें बचानी है, बढ़ बढ़ तू चल चल तू देश की ये पुकार है, मुश्किल में ये हिंदुस्तान है, मुश्किल में ये हिंदुस्तान है.............................