हम भारत के बच्चे हैं वीर बहादुर सच्चे हैं | करते हैं आज्ञा-पालन नहीं कान के कच्चे हैं || गुरु की शिक्षा माँ रहे दया धर्म पहचान रहे | मानव की सेवा करनी है सेवा का पथ जान रहे ||
चाचा नेहरु का संदेश, फैलायेंगे देश-विदेश | विश्व शांति का नारा है हर मनुष्य का हर लें क्लेश ||
बाल दिवस जब आता है हमको यह बतलाता है | सारी दुनिया अपनी है मधुर सभी से नाता है ||
जसप्रीत कौर फ़लक Jaspreet Kaur Falak
क्या आप भी कवि हैं ?? अपनी रचनाएँ इ-मेल करें " mypost@catchmypost.com" पर |